5 दिवसीय श्री श्री दुर्गा पूजा रामकृष्ण मठ, निराला नगर, लखनऊ में धूमधाम से मनाई जा रही है।

दिनांकः-22.10.2023

श्री श्री दुर्गा पूजा समारोह 2023

लखनऊ।

रामकृष्ण मठ, निराला नगर में 5 दिवसीय श्री श्री दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाई जा रही है।
उपरोक्त सभी कार्यक्रम हमारे आधिकारिक यूट्यूब चैनल ’रामकृष्ण मठ, लखनऊ’ पर सीधा प्रसारण भी किया जा रहा है।

तीसरे दिन देवी दुर्गा की महाष्टमी पूजा सुबह 5ः00 बजे श्री श्री ठाकुर मंगलारती के साथ शुरू हुई उनके बाद प्रातः 5:10 पर श्री श्री दुर्गा देवी की मंगलारति हुई।
तत्पश्चात देवता की औपचारिक पूजा सुबह 6ः15 बजे महास्नान (एक छोटी पत्थर की छवि (वनलिंग) के रूप में देवता का विस्तृत स्नान) के साथ शुरू हुई। इस प्रक्रिया के लिए लगभग 50 स्रोतों से लाए गए पानी का उपयोग मंत्रों के उचित जाप के साथ किया गया था। तत्पश्चात् लक्ष्मी, गणेश, सरस्वती, कार्तिक जैसे अपने सभी परिवार के सदस्यों के साथ-साथ उनके वाहकों जैसे सिंह, चूहा, उल्लू, हंस, मोर आदि के साथ देवी माँ के परिवार के कुल 83 सदस्यों की पूजा शास्त्रों के अनुसार की गई। प्रातः 7ः15 बजे स्वामी मुक्तिनाथानंन्दजी महाराज द्वारा सतप्रसंग (ऑनलाइन) प्रवचन दिया गया।

रामकृष्ण मिशन आश्रम, नरेन्द्रपुर के स्वामी शिवधीशानन्दजी ने भक्तिगीत की प्रस्तुति दी उस दौरान भातखंडे संगीत संस्थान, लखनऊ के श्री शुभम राज द्वारा तबला संगत किया गया।

कुमारी पूजाः
पंडाल में सुबह 9ः30 बजे से 10ः30 बजे तक बड़ी संख्या में भक्तों के बीच देवी माँ के सजीव स्वरूप के रूप में एक 7 वर्षीया कन्या को भव्य रूप से सजाया गया और पूजा की गई। कुमारी पूजा का साकेंतिक अर्थ है कि हमें घर और बाहर सभी महिलाओं के प्रति सम्मानजनक रवैया रखना चाहिए।

तत्पश्चात, ऑनलाइन पुष्पांजलि सुबह 11ः00 बजे आयोजित की गई, जिसमें दुनिया भर से बड़ी संख्या में भक्तों ने इंटरनेट के माध्यम से भाग लिया। इसके अलावा मठ परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी मौजूद थे जिन्होंने पुजारी द्वारा कहे गए मंत्र को दोहराते हुए देवता को फूल, चंदन का लेप आदि चढ़ाया। तत्पश्चात सभी उपस्थितों को फल प्रसाद का वितरण किया गया। दोपहर करीब 1:00 बजे भोगारति के बाद उपस्थित सभी भक्तों के बीच पका हुआ प्रसाद परोसा गया।

संधि पूजाः
पूरे 5 दिवसीय पूजा का सबसे महत्वपूर्ण मूहूर्त महाष्टमी और महानवमी के बीच अष्टमी के अंतिम 24 मिनट और नवमी के पहले 24 मिनट के बीच सायं 7ः36 बजे से रात्रि 8ः24 बजे तक दुर्गा पूजा बड़ी तेजी के साथ संपन्न हुई। संधि पूजा का तात्पर्य है देवी द्वारा हमारी अंतर्निहित आसुरी प्रवृत्ति का विनाश एवं दैवी प्रवृत्ति का विकास।

शाम का कार्यक्रमः
3 पुजारियों द्वारा देवता की संध्याआरती के बाद एक साथ स्तोत्र का पाठ किया गया और समूह में काली कीर्तन गाया गया।

देवी के रात्रि भोज के दौरान लखनऊ के पंण्डित अशोक गोस्वामी एवं संजरी साहू द्वारा मंदिर में वायलिन वादन प्रस्तुत किया गया एवं तबला संगत लखनऊ के एक प्रसिद्ध तबला वादक श्री सारंग पाण्डेय द्वारा दिया गया।

नवमी पूजा कल 23..10.2023 को सुबह 6ः15 बजे से जारी रहेगी।

दोपहर 12ः30 बजे से प्रसाद ग्रहण करने के लिए आप सभी सादर आमंत्रित हैं।

(स्वामी मुक्तिनाथनन्द)

अध्यक्ष
रामकृष्ण मठ लखनऊ

Back to top button