वाशिंगटन: अगर राष्ट्रपति बना तो खत्म करूंगा अवैध प्रवासियों के बच्चों की स्थायी नागरिकता- डोनाल्ड ट्रंप

डे नाईट न्यूज़ अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अगर वह 2024 में दोबारा राष्ट्रपति बनते हैं तो देश में अवैध रूप से रह रहे प्रवासियों के बच्चों को जन्म से मिलने वाली स्थायी नागरिकता को खत्म कर देंगे। ट्रंप ने कहा कि वह एक कार्यकारी आदेश जारी करेंगे, जिसमें जन्मजात नागरिकता के कानून को चुनौती दी जाएगी। बता दें कि ट्रंप पहले भी इस तरह के कानून को हास्यास्पद और बेतुका बता चुके हैं।

जानकारी के मुताबिक, अगर अमेरिका में रहने वाले किसी अवैध प्रवासी के बच्चे का यहां के अस्पताल में जन्म होता है तो उनके बच्चे को जन्म से ही अमेरिका की स्थायी नागरिकता मिल जाती है, भले ही प्रवासी अवैध तरीके से अमेरिका में क्यों न रह रहा हो।

अमेरिका में जन्मजात नागरिकता संविधान के 14वें संशोधन के बाद लागू किया गया था। जुलाई, 2017 की जनगणना के अनुसार, अमेरिका में 4.5 करोड़ प्रवासी हैं, जिनमें 26 लाख भारतीय हैं।

Back to top button