इंदौर: हमलारों ने लड़की से कहा-तुम मजहब को बदनाम कर रही हो

डे नाईट न्यूज़ इंदौर में बाइक से जा रहे लड़के और विशेष समुदाय की लड़की पर कुछ युवकों ने हमला कर दिया। उन्होंने इसका वीडियो भी बनाया और उसे वायरल कर दिया। हमलावरों ने युवती से कहा कि तुम इस्लाम को बदनाम कर रही हो। पुलिस ने इस मामले में 50 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। सीएम शिवराज सिंह ने भी इस मामले में संज्ञान लिया है। उन्होंने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। बाइक सवारों ने पीछा कर गाड़ी रुकवाई – मामला छोटी ग्वाल टोली इलाके में गुरुवार रात का है। इसका वीडियो शुक्रवार को सामने आया।

पीडि़त युवक ने बताया कि मैं और मेरी महिला मित्र होटल मदनी से गुरुवार रात 11 बजे खाना खाकर निकले थे। हम रीगल चौराहे की तरफ जा रहे थे। मैंने देखा कि दो बाइक पर कुछ युवक हमारा पीछा कर रहे थे। रीगल चौराहे पर उन्होंने हमारी गाड़ी रुकवा दी। लड़के ने बताया कि मुझे और मेरी फ्रेंड को देखते ही 40 से 50 लोगों ने घेर लिया। वे अपशब्द कहते हुए विवाद करने लगे। मेरा आधार कार्ड भी मांगा। मेरी फ्रेंड से विवाद बढऩे पर भीड़ ने हम दोनों की पिटाई कर दी।

ये वीडियो भी बना रहे थे। जैसे-तैसे हम छूटकर भागे। लेकिन आरोपी फिर पीछा करते हुए रेलवे स्टेशन तक पहुंच गए। वे यहां भी हमारी पिटाई करने वाले थे। रिक्शा चालकों ने हमें बचाया। रात में मैं अपने परिवार के साथ थने पहुंचा और केस दर्ज करवाया।

Back to top button