श्री मद्भागवत कथा में सती चरित्र प्रसंगों की कथा सुनाई।

DAY NIGHT NEWS:

शाहगढ़ अमेठी। विकासखंड के उसरापुर में राजकुमार तिवारी के यहां चल रही  श्री मद्भागवत कथा के दूसरे दिन कथा व्यास गोस्वामी बलराम शास्त्री (कृष्णा जी)  द्वारा सती चरित्र, ध्रुव चरित्र व कपिल अवतार के प्रसंगों का वर्णन किया। उन्होंने बताया कि भगवान विष्णु ने पांचवा अवतार कपिल मुनि के रूप में लिया। इनके पिता का नाम महर्षि कर्दम व माता का नाम देवहूति था। शरशय्या पर पड़े हुए भीष्म पितामह के शरीर त्याग के समय वेदज्ञ व्यास आदि ऋषियों के साथ भगवान श्री कपिल मुनि जी भी वहां उपस्थित थे। भगवान कपिल मुनि जी सांख्य दर्शन के प्रवर्तक हैं। श्री गुरू भगवान कपिल महामुनि जी भागवत धर्म के प्रमुख बारह आचार्यों में से एक हैं। उन्होंने यह भी बताया कि भगवान शिव की अनुमति लिए बिना उमा अपने पिता दक्ष द्वारा आयोजित यज्ञ में भाग लेने पहुंच गईं। यज्ञ में भगवान शिव का आमंत्रण और उनका भाग न दिए जाने पर कुपित होकर सती ने यज्ञ कुंड में आहुति देकर शरीर त्याग दिया। इस अवसर पर  पवन शुक्ल, पंकज सिंह, श्याम जी शुक्ला, इंद्रभान तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।

Back to top button