
डे नाईट न्यूज़ नगर निगम लगातार सफाई अभियान के तहत शहर को साफ-सुथरा करने में जुटा है।जिससे राजधानीवासियों एक स्वच्छ वातावरण दिया जा सके।वहीं,नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह के प्रयासों से नगर निगम निरंतर शहर में सफाई व्यवस्था को बरकरार रखने के लिए युद्ध स्तर पर कार्यरत है। इसी तरह लोगों को स्वच्छता का संदेश देने व उनमें जागरूकता का प्रसार करने के लिए समय-समय पर योजना तैयार करके सफाई कार्य किये जा रहे हैं।
इसी कड़ी नगर की एक समाजसेवी संस्था के साथ जुड़कर सैकड़ों लोगों ने वृहद स्तर पर सफाई अभियान चलाया। वहीं,स्वच्छ भारत मिशन के तहत रविवार को गोमती तट स्थित झूलेलाल वाटिका पर संत निरंकारी ग्रुप के सैकड़ों सदस्यों द्वारा नगर निगम के सहयोग से वृहद स्तर पर एक सफाई अभियान चलाया। इस दौरान करीब तीन ट्रॉली कूड़ा इक्ठ्ठा कर जिसमें गीला व सूखा कूड़ा अलग-अलग एकत्रित करके नगर निगम को सौंपा गया।
इस सफाई अभियान का मुख्य उद्देश्य नगर में स्वच्छता को बरकरार रखना तथा नागरिकों में जगरुकता का प्रसार करने का रहा। उक्त अभियान में नगर निगम के नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.के.रावत, जोन- 03 के कर्मचारी एवं संबंधित संस्था के करीब तीन सौ लोग शामिल रहे।