सपा अध्यक्ष अखिलेश का जानिए प्रोटोकॉल, डीएम,एसपी ने कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा

गाजीपुर।9 फरवरी को गाजीपुर आरहे सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के कार्यक्रम को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ साथ जिला प्रशासन तैयारियों में लगा है।जिलाधिकारी आर्यकाअखौरी और पुलिसअधीक्षक ओमवीर सिंह ने कार्यक्रम स्थल सकरा का स्थलीय निरीक्षण किया एंव सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था एंव कार्यक्रम स्थल पर पहुचने वाली भीड़ के बारे में मातहतों एंव पार्टी कार्यकर्ताओं से जानकारी ली।जिलाप्रशासन को मिले प्रोटोकाल के अनुसार अखिलेश यादव बलिया पुलिस लाइन से प्राइवेट हेलीकॉप्टर द्वारा दोपहर 1:40 बजे उड़कर 2:00 बजे लुटावन महाविद्यालय सकरा पहुँचेगे।इसके बाद वहां पूर्व मंत्री स्व.कैलाश यादव की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद जनसभा को संबोधित करेंगे।3 बजे वाराणसी के लिए प्रस्थान कर जायेगे।लगभग 1 घंटे महाविद्यालय पर अखिलेश यादव समय देगे। अनावरण के बाद जिसमे काफी भीड़ होने की संभावना जताई जा रही है।स्व.कैलाश यादव के पुत्र व जंगीपुर से सपा विधायक डॉ. वीरेंद्र यादव के देख रेख में तैयारिया जोर शोर से चल रही है।

Back to top button