ऋषिकेश: पदक विजेता तीरंदाजों को किया सम्मानित

डे नाईट न्यूज़  भोपाल में आयोजित जूनियर और सब जूनियर नेशनल तीरंदाजी प्रतियोगिता में डीएसबी के तीरदांजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। डीएसबी के निशानेबाजों ने 19 स्वर्ण, 9 रजत और 5 कांस्य पदक जीते हैं। मंगलवार को डीएसबी इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य शिव सहगल ने पदक विजेताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि बीते रोज मध्य प्रदेश के भोपाल में हुई जूनियर और सब जूनियर नेशनल तीरंदाजी प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने 33 पदक जीतकर राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त किया है। कहा कि अंडर 10 बालक वर्ग में विहान मलिक ने स्वर्ण पदक, आद्विक गुप्ता ने कांस्य पदक जीता है।

वहीं बालिका वर्ग में ऋषिका शर्मा ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। अंडर 14 बालक वर्ग में वर्णित रावत ने दो रजत पदक, दीपांचल, नैतिक तथा विहान गैरोला ने 1-1 रजत पदक एवं अर्जुन कंसवाल ने कांस्य पदक प्राप्त जीता। अंडर 14 बालिका वर्ग में अनुष्का जुगतवान ने दो स्वर्ण पदक, आराध्या चौहान ने एक स्वर्ण तथा एक कांस्य पदक, आराध्या मौर्य ने एक स्वर्ण तथा एक रजत पदक एवं सांची गुसाईं ने दो स्वर्ण पदक जीते हैं। अंडर 17 बालक वर्ग में कृष्णा मेहता ने 2 स्वर्ण पदक, अंशुमन कुमार ने एक स्वर्ण तथा एक रजत पदक, यश रावत ने दो स्वर्ण पदक जीते।

अंडर-17 बालिका वर्ग में जिया गुगनानी ने एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक, जागृति भंडारी ने दो स्वर्ण पदक, भवी गोयल ने एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक प्राप्त किया। अंडर-19 बालक वर्ग में देवोजीत रावत ने एक स्वर्ण और एक रजत पदक तथा ओजस पैन्यूली ने एक स्वर्ण और एक रजत पदक अपने नाम किया। विद्यालय के चेयरमैन ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी महाराज ने पदक विजेताओं को बधाई दी।

Back to top button