
डे नाईट न्यूज़ बेलहर कला नव सृजित नगर पंचायत में सोमवार और मंगलवार को नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए ताल ठोक रही संगीता मौर्या के द्वारा कंबल वितरण किया गया। संगीता मौर्या ने जरूरतमन्दों को कंबल वितरित किया। नगर पंचायत बेलहर कला के करजवानियां ,शरहरा, बभनी, गणेश चौराहा ,भीतरी टोला , बेलहर खुर्द नवलकिया ,सरपुरवा ,भरपूर्वा ,आदि टोलो में कंबल वितरण के लिए कई वार्डो का ताबड़ तोड़ दौरा कर सभी वार्डो में जरूरतमंदों बुजुर्ग, असहाय , गरीब , ब्यक्तियों को कंबल वितरण किया गया।
अध्यक्ष पद की दावेदार संगीता मौर्या के द्वारा हजारों कम्बल वितरित किया गया। ठंड में कंबल मिलते ही गरीबों के चेहरे खिल गए। बेलहर नगर पंचायत के संगीता मौर्या ने कहा कि प्रदेश सरकार का सपना है कि गरीबों को उनका हक मिले। हमारे नगर पंचायत में कोई भी गरीब अछूता न रहे।
हमारे द्वारा गरीब, विधवा, विकलांगों बुजुर्गों के लिए ठंड से राहत के लिए कम्बल वितरण किए जा रहे हैं तो मैने भी अपने द्वारा अपने लोगो के बीच में कंबल वितरण कर रही हू। यही गरीब ग्रामीण जनता अपने दायित्व के लिए हमें जनप्रतिनिधि का चुनाव करती है तो हमारा भी यह प्रथम कर्तव्य बनता है की इनके साथ खड़ा होकर इनके दुखों में साथी बने।
उक्त अवसर पर चेयरमैन प्रत्याशी संगीता मौर्य उमाकांत मौर्या, रुद्रनाथ निषाद, सोमनाथ साहनी, साधु राय , अमर सिंह मौर्य, संजय राज शहजाद आलम, सुभाष गौतम,गोरख राय तथा सभी वार्ड के कंबल के लाभार्थी आदि लोग मौजूद रहे।