गाजीपुर: भाजपा युवा नेता योगेश सिंह के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष का माल्यर्पण कर स्वागत

डे नाईट न्यूज़ उत्तर प्रदेश के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का जनपद आगमन पर कार्यकर्ताओं जोरदार स्वागत किया। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से गाजीपुर पहुँचे भूपेंद्र चौधरी का जगह-जगह कार्यकर्ताओ ने माल्यर्पण किया।

भाजपा युवा नेता योगेश सिंह के नेतृत्व में बिरनो मंडल के सैकड़ो कार्यकर्ताओ ने प्रदेश अध्यक्ष का गाजीपुर जाते समय जंगीपुर बाईपास पर माल्यर्पण कर स्वागत किया।

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं का कुशल क्षेम भी पूछा और आगामी आने वाले चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओ को तैयार रहने की बात कही।

Back to top button