
डे नाईट न्यूज़ खजनी विधानसभा के पानापुर में जगदम्बा शुक्ला के आवास पर खजनी विधायक श्रीराम चौहान के द्वारा भीषण ठंड के मौसम में असहाय और गरीब लोगों को कम्बल का वितरण किया गया। कंबल वितरण का लाभ लगभग 200 लोगों को मिला।
उक्त कंबल वितरण के समय मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी जिला उपाध्यक्ष हरकेश राम त्रिपाठी , विनोद कुमार पांडे एडवोकेट ,पूर्व ब्लाक प्रमुख विनोद सिंह
नायब तहसीलदार दुर्गेश कुमार चौरसिया ,लेखपाल खुशबू शर्मा,बाबूलाल पांडे अनिल जी अखिलेश त्रिपाठी हरिओम पांडे सहित इत्यादि उपस्थित रहे।