खलीलाबाद में लगातार तीसरे दिन चला बाकीदारों के विरुद्ध अभियान

डे नाईट न्यूज़ संतकबीर नगर 28 दिसमबर 2022, उप जिलाधिकारी अजय कुमार त्रिपाठी द्वारा इन दिनों तहसील के समस्त बड़े भागीदारों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है जिस के क्रम में आज नायब तहसीलदार खलीलाबाद विजय कुमार गुप्ता द्वारा संग्रह अमीन संत कुमार श्रीवास्तव, श्री किसुन गुप्ता, शिव कुमार वर्मा के साथ ग्राम निखरकपार, पायलपार, देवरिया गंगा, मझरिया गंगा, शिवसरा, गोडही, केसार, बरईपार बंशमान आदि ग्रामों में तथा नायब तहसीलदार सेमरियावा हरेराम यादव द्वारा संग्रह अमीन भीमसेन सिंह, अमर कुमार, दुर्गेश मिश्रा, मुनीराम वर्मा के साथ ग्राम चंगेरा मंगेरा, प्रसादपुर, अशरफाबाद, जिगिना, बुधा कला आदि ग्रामों में वसूली अभियान को जारी रखा।

वसूली के क्रम में स्टांप देय के बड़े बाकीदार उर्मिला वर्मा पत्नी रामदयाल ने अपनी संपूर्ण बकाया धनराशि लगभग 02 लाख को जमा कर कर खाता बंद कर दिया, ग्राम बैंक देय के बाकीदार रामफेर चौधरी द्वारा वसूली टीम के पहुंचते ही डेढ़ लाख का चेक नायब तहसीलदार खलीलाबाद विजय कुमार गुप्ता को प्राप्त कराया।

उप जिलाधिकारी खलीलाबाद श्री अजय कुमार त्रिपाठी द्वारा बाकीदारों को चेताते हुए कहा है कि अपनी संपूर्ण बकाया धनराशि जल्द से जल्द जमा करें अन्यथा उनकी चल अचल संपत्ति की नीलामी कर उनसे संपूर्ण बकाया धनराशि वसूल की जाएगी। उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में भी वसूली अभियान जारी रहेगा।

Back to top button