अमेरिका के बाद जापान में भारी बर्फबारी, 17 की मौत, 90 से अधिक घायल

डे नाईट न्यूज़ अमेरिका के बाद अब जापान बर्फबारी की चपेट में हैं। यहां भारी हिमपात के कारण अब तक 17 लोगों की मौत हो चुकी है और 90 से ज्यादा लोग घायल हैं। इसके अलावा कई घरों की बिजली भी गुल हो गई है। 

आपदा प्रबंधन अधिकारियों ने बताया, जापान के कुछ क्षेत्रों में भारी बर्फबारी हुई है। इस कारण उत्तरी क्षेत्रों में राजमार्गों पर बर्फबारी में वाहन फंस गए हैं। अधिकारियों का कहना कहना है कि कई मौतें छतों से बर्फ हटाने के दौरान हुई, लोग छत से नीचे गिर गए। ऐसे में आपदा प्रबंधन अधिकारियों ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। 

हजारों घरों की बिजली गुल 
वहीं बर्फबारी के कारण पूर्वोत्तर जापान में करीब 20 हजार घरों की बिजली गुल हो गई है। यहां औसत से तीन गुना अधिक बर्फबारी हुई है। इसके अलावा उत्तरी जापान में दर्जनों ट्रेनें और उड़ान भी प्रभावित हुई हैं। 

Back to top button