
डे नाईट न्यूज़ संसद के शीतकालीन सत्र का आज तीसरा दिन है। कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया है। वहीं भाजपा सांसद ने समान नागरिक संहिता तो रालोद सांसद ने लखीमपुर खीरी कांड पर चर्चा की मांग की है।
लखीमपुर-खीरी कांड पर चर्चा की मांग
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर-खीरी कांड के पीड़ितों को मुआवजा न दिए जाने पर रालोद सांसद जयंत सिंह ने राज्यसभा में शून्यकाल नोटिस दिया है। उन्होंने इस विषय पर चर्चा की मांग की है।
भाजपा सांसद हरनाथ सिंह यादव ने देश में समान नागरिक संहिता लागू करने पर चर्चा के लिए शून्यकाल नोटिस दिया है। उन्होंने इस मुद्दे पर चर्चा की मांग की है।
कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने शुक्रवार को लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया है। उन्होंने केंद्रीय कानून मंत्री व अन्य द्वारा दिए गए बयानों के बाद न्यायपालिका के साथ टकराव मुद्दे पर चर्चा की मांग की है।
केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने शुक्रवार को कहा कि संसद में कल वाइल्डलाइफ एक्ट पास किया गया है। इस एक्ट में सरकार ने आदिवासियों के कम्युनिटी राइट्स को भी शामिल किया है। उनका पुनर्वास किया गया है, लेकिन जब तक यह पूरा नहीं हो जाता, उनके सामुदायिक अधिकारी जारी रहेंगे। भूपेंद्र यादव ने आगे कहा गया कि इस तरह के संशोधनों से पता चलता है कि सरकार विकास की दौड़ में हर व्यक्ति को शामिल करना चाहती है।
संसद के शीतकालीन सत्र का आज तीसरा दिन है। कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया है।