डे नाइट न्यूज ब्यूरो चीफ संजय कुमार यादव की रिपोर्ट
जनपद संत कबीर नगर दिनांक 12/11/2021
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता पवन सांवरिया जी ने बैठक के दौरान सरकार को हर मोड़ पर फेल बताया 2022 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को जीता कर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की सरकार बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को बताया पांच गुप्त मंत्र।
Day Night News
Netional News Network
Sant kabir Nagar
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता पवन कुमार छापड़िया ने विधानसभाओं की महिलाओ के साथ समीक्षा बैठक के दौरान कहा कि बीजेपी विषैला सांप है जो समाज में विष घोलने का काम करती है। बीजेपी वालों के मुँह से विकास की बात नही केवल धर्म, सम्प्रदाय में लड़ाने की बात निकलती है। सत्ता मोह में पगलाई भाजपा सरकार लोकतंत्र को गाड़ी के टायरों तले कुचल रही। संसार में कभी ऐसा नहीं हुआ जो निरंकुश बीजेपी सरकार में हुआ।
श्री पवन छापड़िया ने कहा कि किसान जो भारत का अन्नदाता है वह स्वयं दाने-दाने को मोहताज है। उर्वरक, बीज व महंगाई उसके बाद छुट्टा मवेशी से किसान तिल-तिल कर मर रहा है। बाढ़ की विभीषका ने किसान की फसलों को बर्बाद कर दिया है। लेकिन भाजपा की सरकार ने इन सभी को इनके हाल पर छोड़ दिया है, जनता का कोई पुरसाहाल नही है।
श्री पवन छापड़िया ने कहा कि लखीमपुर की घटना किसी से छुपी नही है, किसान अपना हक मांग रहे थे। शांतिपूर्वक विरोध दर्ज करा रहे थे लेकिन सत्ता के नशे में चूर बीजेपी के लोगों ने उन्हें रौंद दिया। इस जघन्य व दिल दहलाने वाली घटना से पूरा देश दहल गया। ऐसा तो अंग्रेजो ने कभी नही किया। इसका खामियाजा बीजेपी को भुगतना पड़ेगा। जनता बीजेपी को खत्म कर न्याय करेगी। उन्होंने कहा कि सपा के पक्ष में आंधी चल रही है। लोग विकास के लिए अखिलेश यादव की अगुवाई वाली सरकार चाहते हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में ऑक्सीजन न देने वाली सरकार का डेथ सर्टिफिकेट जनता बनाकर रख चुकी है।
श्री पवन छापड़िया ने जिले को जहां उन्होंने समाजवादी पार्टी की जीत के लिए पांच गुप्त मंत्र बताए और सभी कार्यकर्ताओं को अखिलेश यादव की अगुवाई में सरकार बनाने का संकल्प दिलाया। सभी कार्यकर्ताओं ने विधानसभा की सभी सीटों को सपा को जीत कर देने का वादा किया।
इस अवसर पर देवेंद्र चौधरी, संजय श्रीवास्तव, प्रमोद सिंह, महानंद पाल, रामसनेही गुप्ता ,रणजीत सिंह ,गजपति सिंह सिद्धू पठान ,शैलेश यादव, सोनू चौरसिया, पंकज कुमार, रामचंद्र सहित हजारों की संख्या में महिला व पुरुष कार्यकर्ता उपस्थित रहे।