डे नाइट न्यूज ब्यूरो चीफ संजय कुमार यादव की रिर्पोट
जनपद संत कबीर नगर दिनांक 28/10/2021
अपने नेता अखिलेश यादव को बलिराम यादव और जिलापंचायत अध्यक्ष आजमगढ़ विजय यादव जी ने कबीर जी की स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित…..
Day Night News
Netional News Network
Sant Kabir Nagar
अखिलेश यादव ने कबीर की धरती पर सपा का पताका लहराने वाले जिलापंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव से विधानसभा चुनाव को लेकर की गुप्तगु……
बलिराम यादव ने अपने नेता को भरोसा दिलाते हुए कहा कि संतकबीरनगर के तीनों विधानसभा पर सपा का कब्जा होगा…..
संतकबीरनगर। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को अपने संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ जिले के सहड़ा में मेधावी छात्रों को लैपटॉप वितरण किया। लैपटाप वितरण कार्यक्रम मौजूदा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी को लैपटॉप चलाना नहीं आता है, इसीलिए तो अब तक लैपटॉप नही बाटा गया। अब जब मैं बांट रहा हूं तो मुख्यमंत्री परेशान हैं कि कौन आ रहा। जनता तय कर चुुकी है कि भाजपा का सफाया करना है। सपा का लैपटाप खोलेंगे तो पता चलेगा कौन आ रहा। हम लोग नये रास्ते पर चल रहे हैं। सपा ही विकास कर सकती है। आज 130 बच्चों को लैपटाप दिलाकर उन्हें याद दिलाना चाहते हैं। एबुलेंस 108, 102 किसने चलाया। बदलाव से संभव हुआ की एबुलेंस फोन करने पर आ जाती है। सरकार ने व्यवस्था को खराब की है। डायल 100 का नाम बदल दिया। अब 112 से भी पुलिस आती थी। अखिलेश ने कहा कि सरकार केवल नाम बदल रही है। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे को बेहतर बनाने का फैसला लिया था। विकास के लिए इसे बनवा रहा था। काम शुरू हो गया। 120 मीटर चौड़ी सड़क का फैसला सपा का था। भाजपा का नहीं। सपा सरकार रही होती तो यहां भी आगरा की तर्ज पर हवाई जहाज उतार देंगे। अखिलेश ने कहा कि सड़क को बेहतर बनाने की बजाय खराब कर दी गई है। सरकार ने सड़क की क्वालिटी खराब कर दिया। हमारे नेताओं की मौजूदगी में शिलान्यास किया। सपा ने सड़क के किनारे किसानों के मंडी, डेरी आदि बनाने की योजना बनाई थी। इस समय मंहगाई चरम पर है। पेट्रोल डीजल मंहगा हो गया है। सरकार इशारा कर रही है कि साइकिल चलाओ। जनता को फ्री सिलेंडर देकर कीमत बढ़ा दी गई। भाजपा गरीबों को हवाई जहाज में बैठाने का वादा किया। वह जहाज बिक गयी। किसानों पर गाड़ी चढ़ाया,किसानों को कुचला। आगे चलकर संविधान को कुचल देंगे। इसलिए इन्हे हटाइए। भाजपा नौकरी और रोजगार छीन लिया। अन्य देश विकास किए, हमारा देश पीछे जा रहा। इस मौके पर संतकबीरनगर से बलिराम यादव के साथ ब्लॉक प्रमुख मुमताज अहमद पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी नाथनगर केसी यादव जिला अध्यक्ष युवजन सभा रामा यादव त्रिभुवन यादव.हाजी मुस्तफा राकेश यादव. जितेंद्र यादव.कुलदीप सिंह बल्ले सिंह आदि लोग मौजूद रहे।।