मुख्यमंत्री विजयन ने प्राकृतिक आपदा से प्रभावित हिमाचल प्रदेश के लोगों के साथ केरल की एकजुटता व्यक्त की। अधिकारियों के अनुसार, यह समूह 25 अगस्त को केरल से मनाली के लिए रवाना हुआ था।

केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने रविवार को हिमाचल प्रदेश के अपने समकक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू से अनुरोध किया कि वह पहाड़ी राज्य में अचानक आयी बाढ़ और भूस्खलन के कारण फंसे दक्षिणी राज्य के 18 पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करेंअधिकारियों ने बताया कि कोच्चि की एक एजेंसी द्वारा आयोजित एक टूर का हिस्सा यह समूह हिमाचल प्रदेश के कल्पा में फंसा हुआ है। विजयन ने हिमाचल प्रदेश सरकार से पर्यटकों को बचाने और उनकी सुरक्षित केरल वापसी सुनिश्चित करने के लिए तत्काल कदम उठाने का आग्रह किया।

एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, केरल के अधिकारी इस प्रयास में समन्वय के लिए हिमाचल प्रदेश के अपने समकक्षों के साथ लगातार संपर्क में हैं। मुख्यमंत्री ने फंसे हुए लोगों की सुरक्षा और उनकी सुगम वापसी सुनिश्चित करने का भी अनुरोध किया।

बयान में बताया गया कि मुख्यमंत्री विजयन ने प्राकृतिक आपदा से प्रभावित हिमाचल प्रदेश के लोगों के साथ केरल की एकजुटता व्यक्त की। अधिकारियों के अनुसार, यह समूह 25 अगस्त को केरल से मनाली के लिए रवाना हुआ था। अधिकारियों ने बताया कि पर्यटक केरल के विभिन्न हिस्सों से हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *