श्री सूर्यपाल सिंह को अखिल भारतीय हिन्दू महासभा में उ०प्र० में अध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया।


लखनऊ, 22 अप्रैल अखिल भारतीय हिन्दू महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक एवं पद वितरण समारोह संगठन के सूगामऊऊ इंदिरानगर, लखनऊ स्थित मा० राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री त्रिपूरारी रावत के विशेष सहयोग से सम्पन्न हुआ। बैठक में राष्ट्रीय व कई प्रदेशों से आए हुए पदाधिकारीगण सम्मिलित हुए, बैठक में मुख्य रूप से राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों में मा० राष्ट्रीय संगठन प्रभारी अनिल कुमार शर्मा एडवोकेट, मा० राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी विजय नारायण भट्ट जी, संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मा० त्रिपूरारी रावत जी, संगठन के मुख्य राष्ट्रीय महा सचिव मा० नीरज पाण्डेय जी, संरक्षक मा० आलोक मिश्र “आजाद” जो कि पंबाज अखाड़ा परिषद भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी है। इसके अलावा मा० राष्ट्रीय सचिव बृजेश सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (आई०टी० सेल) सौरभ शर्मा जी उपस्थित रहें। इसके अलावा संगठन के प्र०प्र० की घोषणा राष्ट्रीय पदाधिकारियों के द्वारा
की गई संगठन उ०प्र० से ही एक वरिष्ठ नौकरशाह, धर्म निष्ठ समाज सेवी कट्टर सनातनी मा० सूर्यपाल सिंह को प्रदेश की बागडोर संभालने के लिए उ०प्र० के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया है। संगठन को तीव्र गति प्रदान करने व महिलाओं की भागीदारी व जिम्मेदारी निभाने के लिए अयोध्या जनपद से डा० रेखा निषाद को संगठन की प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा के जिम्मेदारी सभालने के लिए मनोनीत किया गया है।
संगठन ने विस्तार करने की दिशा में अन्य पदों पर भी मनोनीत पत्र दिया है जिसमें प्रदेश व जिलों के पदाधिकारियों को मनोवचन पत्र मा० राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा वितरित किए। मंच का संचालन दिल्ली प्रदेश से आए शिक्षक गौरव कृष्णा शर्मा द्वारा किया गया। संगठन की महिला मोर्चा की प्रदेश संयोजिका श्रीमती नमिता गोयल महिला मोर्चा की कई जिलों से आयी बहनों के साथ मौजूद रही इसके साथ ही युवा मोर्चा व जिले के कई पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र वितरित किए गये। बैठक की अध्यक्षता करते हुए मा० राष्ट्रीय संगठन प्रभारी के निर्देश पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों को संगठन के विचारों को राष्ट्र एवं समाज में प्रसारित करने के लिए मंच से बोलने के लिए अवसर दिया गया। नव मनोनीत प्रदेश अध्यक्ष श्री सूर्य पाल सिंह ने सनातन की रक्षा के साथ राष्ट्र धर्म व सनातन संस्कृति की रक्षा के संकल्प को दोहराया और शीघ्र ही प्रदेश के सभी जिलों में संगठन के विस्तार करने का संकल्प लिया जिसे की देशवासियों खासकर सनातनी समाज को इसका लाभ मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *