गोरखपुर जनपद के सहजनवां तहसील अंतर्गत नगर पंचायत घघसरा में गुरूवार की सुबह आग लगने से वार्ड संख्या 4 दीनदयाल नगर के ग्राम बिसरी व रामडिह तोरनी के सीवान में 95 बीघे गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई है। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। बाद में दमकल की गाड़ी भी मौके पहुंची और मदद करने में जुट गयी। ग्रामीण आग लगने की सूचना पाकर अपने ट्रेक्टर के साथ खेत पहुंच गए और खडी़ गेहूं की फसल को जोतने लगे ताकि आग अन्य खड़ी फसलों को नुकसान न पहुचा सके। इसके बाबजूद गेहूं की काफी फसल आग की भेंट चढ़ गयी। फसल नुकसान हुए किसानों में- वार्ड संख्या 4 दीनदयाल नगर के निवासी-चंद्रमौलि त्रिपाठी, हरेराम, चंद्र नारायण त्रिपाठी, शंभू त्रिपाठी, अनिरुद्ध, विश्राम, राजेश, चंद्रशेखर, अमरनाथ, रविंद्र मिश्रा, संजय तिवारी, ब्रह्मदेव मिश्रा, ब्रह्मदेव तिवारी, कैलाश तिवारी ,भोला तिवारी, राधे मिश्रा, अमर मिश्रा, ग्राम बन्हैता- निवासी हनुमान यादव, रामानंद यादव,दुर्विजय सिंह, राकेश सिंह, रामकवल सिंह,अंगिरा देवी, कृपा शंकर, बेचन, कमलेश समेत अन्य लोग शामिल है। उक्त संदर्भ में- सहजनवा तहसील के वरिष्ठ लेखपाल वरुण कुमार सिंह ने बताया कि- लोगों का 95 बीघे खेत की गेहूं फसल के नुकसान का आकलन किया गया है। जिसमें किसानों का हर संभव मदद कराने का कार्य किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *