UP के प्राइमरी और माध्‍यमिक स्‍कूलों में आज से बदल गया समय, नई टाइमिंग जान लीजिए

उत्‍तर प्रदेश में 1 अप्रैल से नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत हो गई है

उत्‍तर प्रदेश में एक अप्रैल से नए शैक्षिक सत्र की शुरुआत हो गई है। बेसिक और माध्यमिक स्कूलों की टाइमिंग में परिवर्तन किया गया है। प्राइमरी स्कूल सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक लगेंगे। वहीं, माध्यमिक स्कूल सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक लगेंगे। दूसरी ओर, कॉपियों की जांच पूरी हो चुकी है और रिजल्ट 1 अप्रैल को मिलेगा।

शासन के पुराने नियमों के अनुसार, प्राइमरी स्कूल सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेंगे। माध्यमिक स्कूलों के समय में थोड़ा बदलाव किया गया है। वे सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक खुलेंगे। पहले माध्यमिक स्कूल सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक खुलते थे। बाद में समय बदलकर 1:30 बजे तक कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *