इंदौर: जाना पाव पहुंचेगा नर्मदा का पानी, परशुराम मंदिर जनता को सौंपा

डे नाईट न्यूज़ मेरी कामना है कि मप्र की भरपूर प्रगति और कल्याण होसके और कोई अन्याय करे तो उसे नेस्तानाबूद कर दें। सीएम ने कहा कि उनकी सरकार भी भगवान परशुराम की तरह अनुयाय को सहन नहीं करेगी। धर्म की जय हो और अधर्म का नाश हो। परशुराम लोक की कल्पना जल्दी साकार होगी। एक माह में ही इसका नक्शा बनाकर स्वीकृति के लिए भेजा गया है। गत दिवय यह बात भगवान परशुराम मंदिर के लोकार्पण और महेश्वर नमदा सिंचाई परियोजना के भूमि पूजन के दौरान कही।

मुख्यमंत्री चौहान ने सबसे हपले भगवान महादेव के दर्शन किए। उसके बाद उन्होंने भगवान परशुराम जी के नए बन रहे मंदिर और बने दिवस बसेरा, सरोईघर ओर जन सुविधा का लोकार्पण किया। उसके बाद उन्होंने महेश्वर नर्मदा सिंचाई परियेाजना का भूमि पूजन किया। इस योजना में 45 से 50 ग्रामीण क्षेत्रों को सिंचाई के लिए पानी मिलेगा इस योजना की लागत 50 करोड़ रुपए है। मुख्यमंत्री ने सभा को संबोधित करते हुए परशुराम लोक के तहत किए जाने वाले कार्यों की जानकारी दी। बताया कि इस पर दस करोड़ की राशि खर्च की जाएगी। यहां रोपवे भी निर्मित किया जाएगा ताकि श्रद्धालुओं को यहां आने में आसानी होगी। नर्मदा नदी का पाीन अब जानापाव भी पहुंचेगा।

इस मौके पर उन्होंने विपक्षी दलों को अपने निशाने पर लिया। हमने जनापाव-महेश्वर नर्मदा सिंचाई उद्वहन योजना बनाई है। सीएम ने लाड़ली बहना योजना का उल्लेख करते हुए इसकी जानकारी दी और बताया कि प्रतिभाशाली बेटियों को मामा स्कूटी देगा। शिवराज ने कहा िक प्रदेश की जनता सुखी को मामा शिवराज सुखी। उन्होंने कहा कि हम किसानों का भी पूरा ध्यान रखेंगे।

Back to top button