नई दिल्ली: एअर इंडिया में पैसेंजर का हंगामा, क्रू मेंबर्स को पहले गालियां दीं फिर की मारपीट

डे नाईट न्यूज़ एअर इंडिया की फ्लाइट में क्रू मेंबर के साथ बदतमीजी करने की घटना सामने आई है। एअर इंडिया ने बयान जारी कर कहा कि हमारी फ्लाइट ्रढ्ढ882 में 29 मई को एक यात्री ने बदतमीजी की। आरोपी यात्री ने चालक दल के सदस्यों को गालियां दी और फिर उनमें से एक पर हमला भी किया। उन्होंने कहा है कि पैसेंजर को एयरपोर्ट पर लैंड होने के बाद सुरक्षाकर्मियों को सौंप दिया गया था।

एअर इंडिया ने बताया कि हमने नियामक को भी घटना की सूचना दी है। इससे पहले भी अप्रैल के महीने में एक यात्री ने एअर इंडिया की फ्लाइट में क्रू मेंबर के साथ दुर्व्यवहार किया था। दरअसल, 10 अप्रैल को दिल्ली-लंदन की फ्लाइट में एक यात्री ने दो महिला केबिन क्रू सदस्यों के साथ बदसलूकी की थी। एयरलाइन ने इस घटना के बाद आरोपी व्यक्ति पर दो साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया था।

एयर इंडिया की ओर से जारी की गई जानकारी के अनुसार 29 मई को उनकी फ्लाइट ्रढ्ढ882 एक पैसेंजर ने क्रू पर मौजूद लोगों से गलत व्यवहार किया। पैसेंजर ने पहले क्रू मेंबर्स को किसी बात पर आक्रामक होते हुए गाली-गलौच की। इसके बाद उसने क्रू पर शारीरिक हमला भी किया।

दिल्ली एयरपोर्ट पर उतने के बाद भी पैसेंजर की आक्रमकता शांत नहीं हुई जिसके बाद उसे सुरक्षा कर्मियों के हवाले कर दिया गया है। एयर इंडिया ने बताया कि उन्होंने इस घटना की जानकारी रेगुलेटर को भी दी है। हालांकि अभी तक यात्री की पहचान से संबंधित कोई जानकारी पुलिस या एयर इंडिया की ओर से नहीं दी गई है।

Back to top button