ट्रेनों में यात्रियों को लूटते थे, चार बदमाश धराए

DAY NIGHT NEWS:

इंदौर। शासकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है जो लंबी दूरी की ट्रेनों में यात्रियों को लूट लेते थे। बदमाश शोर मचाने या विरोध करने पर आरोपित यात्रियों पर कंबल डाल कर उन पर चाकू से हमला भी कर देते थे। एसपी (रेल) निवेदिता गुप्ता के मुताबिक पहली घटना 22 मार्च को जबलपुर एक्सप्रेस में हुई थी। आरोपितों ने जबलपुर निवासी गोपाल प्रसाद को जनरल कोच में घुस कर लूट लिया। गोपाल उज्जैन से नरसिंहपुर जा रहा था। इसके बाद एक अन्य यात्री को 24 मार्च को साबरमती एक्सप्रेस में उसी तरह लूटा जैसे गोपाल को लूटा था। पुलिस ने मामले की जांच की और आरोपित राजेश उर्फ राजा बागरी निवासी उज्जैन, धर्मेन्द्र डोडिया निवासी देवास, देवीसिंह चौहान निवासी देवास, राहुल परमार निवासी शाजापुर को गिरफ्तार किया है। आरोपितों का टारगेट लंबी दूरी के यात्री होते थे। सामान चुराने के इरादेसे ट्रेन में चढ़ जाते थे। यात्री द्वारास विरोध करने पर उनपर कंबल या कपड़ा डाल देते थे। शोर करने पनर चाकू से हमला कर लूट कर लेते थे।  

Back to top button