जिले में निकली व्यापारी स्वाभिमान यात्रा का हुआ स्वागत

DAY NIGHT NEWS:

महोबा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की ऐतिहासिक व्यापारी स्वाभिमान यात्रा जिले में निकाली गई। मुख्यालय सहित अन्य जगहों पर निकली इस यात्रा में तमाम पदाधिकारी व व्यापारी शामिल रहे। जैतपुर में भी इसका भव्य तरीके से स्वागत किया गया। व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रवेंद्र अग्रवाल ने बताया कि उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल द्वारा व्यापारी स्वाभिमान यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें यात्रा का ढोल नगाड़ों के साथ व्यापारियों ने स्वागत किया गया और दर्जनों बाइक और कार द्वारा चौधरी मैरिज हाउस पर कार्यक्रम स्थल पर लाया गया। व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा ने व्यापार मंडल की उपलब्धि बताई। उन्होंने बताया कि हमारा व्यापार मंडल 50 वर्ष पूर्व स्वर्गीय श्याम बिहारी मिश्रा जी और लाला विशम्बर जी ने 11 व्यापारियों के साथ शुरू किया था। तब व्यापारी बिक्री कर के चपरासी को बाजार में देख लेते थे तो डर से ही अपने प्रतिष्ठान बंद कर देते थे। ऐसे ही सरकारी तंत्र से परेशान होकर इन समस्याओं को देखते हुए व्यापार मंडल का गठन किया गया। उत्तर प्रदेश में हर जिले हर तहसील हर नगर में व्यापार मंडल के अध्यक्ष हैं और लगभग 2.5 करोड़ व्यापारी हमारे व्यापार मंडल से जुड़े हुए हैं। सरकार बनाने में व्यापारी वर्ग का बहुत बड़ा महत्व होता है सरकार हमें नजर अंदाज नहीं कर सकती। हमारी हर समस्याओं का निवारण प्राथमिकता के साथ करना होगा। इस मौके पर ब्रजभूषण गुप्ता, अरविंद अग्रवाल , करनेंद्र चौरसिया, मोहित रावत, इस्लाम, लकी गुप्ता, बब्बू खां, नीलू सेठ सहित व्यापारी मौजूद रहे।

Back to top button