श्रीकृष्ण जन्मोत्सव सुन भक्ति रस में सराबोर हुए श्रद्धालु

इंदारा, मऊ। कोपागंज विकास खंड के अदरी नगर पंचायत के इंदारा स्टेशन रोड वार्ड नंबर चार के जन कल्याण श्री दुर्गा पूजा समिति मन्नत वाली माता मंदिर के प्रांगण में चल रहे श्रीमद् भागवत कथा में रविवार की शाम कथा व्यास द्वारा भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का वृतांत सुनाकर सभी को भक्ति रस से सराबोर कर दिया। सभी भगवान श्रीकृष्ण की जय-जयकार कर झूम उठे। रविवार को भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण की जन्म कथा का प्रसंग सुनकर श्रद्धालु भाव विभोर हो उठे। कथा वाचक आचार्य अमित पांडेय ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने भक्तों का उद्धार व पृथ्वी को दैत्य शक्तियों से मुक्त कराने के लिए अवतार लिया था। उन्होंने कहा कि जब-जब पृथ्वी पर धर्म की हानि होती है, तब-तब भगवान धरती पर अवतरित होते हैं। भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का प्रसंग व उनके जन्म लेने के गूढ़ रहस्यों को कथा वाचक ने बेहद संजीदगी के साथ सुनाया। कथा प्रसंग सुनाते हुए कथा वाचक आचार्य अमित पांडेय ने बताया कि जब अत्याचारी कंस के पापों से धरती डोलने लगी, तो भगवान श्रीकृष्ण को अवतरित होना पड़ा। सात संतानों के बाद जब देवकी गर्भवती हुई, तो उसे अपनी इस संतान की मृत्यु का भय सता रहा था। भगवान की लीला वे स्वयं ही समझ सकते हैं। भगवान कृष्ण के जन्म लेते ही जेल के सभी बंधन टूट गए और भगवान श्रीकृष्ण गोकुल पहुंच गए। कथा का संगीतमयी वर्णन सुन श्रद्धालुगण झूमने लगे। कथा वाचक आचार्य अमित पांडेय ने कहा कि भगवान की सच्चे मन से भक्ति और प्रार्थना करने से मनोकामनाएं अवश्य पूर्ण होती हैं। इस दौरान भगवान श्रीकृष्ण के बाल रूप की मनमोहक झांकियां भी कार्यक्रम में प्रदर्शित की र्गइं। इस अवसर पर मुख्य रूप से इंदारा आरपीएफ चैकी प्रभारी हृदयानंद तिवारी, पूर्व चेयरमैन राजकुमार जयसवाल भागवत गुप्ता, चंदन गुप्ता, बजरंगी लाल, पिं्रस गुप्ता, राजेश मद्धेशिया, दिलीप जायसवाल, सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Back to top button