भोपाल: कांग्रेस के लिए चुनौती बन गए हैं शिवराज

डे नाईट न्यूज़ कांग्रेस के समक्ष सबसे बड़ी चुनौती भाजपा का शक्तिशाली संगठन और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की लोकप्रियता हैं। इन दोनों का कांग्रेस के पास जवाब नहीं है। शिवराज सिंह चौहान की जनता से संवाद करने की शैली जबरदस्त है। वे बेजोड़ मास कम्युनिकेटर हैं। इस मामले में कमलनाथ उने समक्ष नहीं टिकते। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जिस जूनुन के साथ प्रचार करने मेदान में उतरते हैं उसका मुकाबला भी 77 वर्षीय कमल नाथ नहीं कर सकते हैं।

हालांकि कमलनाथ अब बेहतर वक्ता हो गए हैं लेकिन फिर भी मुख्यंत्री शिवराज सिंह चौहान के समक्ष नहीं टिकते। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूरे प्रदेश की प्रत्येक तहसील का कई बार दौरा किया है। जबकि कमलनाथ ने प्रदेश का कभी भी इतना व्यापक दौरा नहीं किया। ग्रामीण पृष्ठभूमि और कृषक होने के कारण शिवराज सिंह चौहान की प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्र में अपील कमलनाथ का व्यक्तित्व शहरी है लेकिन कांग्रेस शहरों में इतनी कमजोर है कि इसका लाभ उठाने की स्थिति में नहीं है।

राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा से कांग्रेस क ो निश्चित रूप से लाभ मिला है भाजपा ने राहुल गांधी की यात्रा से बने माहौल को न्यूट्रलाइज करने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को आगे किया है यही वजह है मुख्यमंत्री इन दिनों सबसे अधिक दौरे मालवा निमाड़ के कर रहे हैं। मुख्यमंत्री की महिलाओं में लोकप्रियता भी कांग्रेस के लिए चुनौती है। कुल मिलाकर मुख्यमंत्री कांग्रेस के समक्ष एक चुनौती बन गए हैं।

Back to top button