प्रयागराज: शहीद चन्द्र शेखर आजाद को मिले भारत रत्न

डे नाईट न्यूज़ अभिनेता मुकेश खन्ना के नेतृत्व में अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद के शहादत दिवस के अवसर पर विशाल आजाद यात्रा आनंद भवन से प्रारंभ हुई। यात्रा कर्नलगंज, कटरा, मनमोहन पार्क होते हुए  चंद्रशेखर आजाद पाक स्थित आजाद की प्रतिमा में समाप्त हुई। इस पद यात्रा में सैकड़ों लोग शामिल हुए। 

इस अवसर पर संग्राम फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल सिंह एवं दीपक त्रिपाठी ने बताया कि पिछले सात वर्षों से स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान में जय हिंद अभियान जुटा हुआ है। एक आंदोलन के रूप में इनकी मांग है की शहीद चन्द्र शेखर आजाद को भारत रत्न सम्मान से विभूषित किया जाना चाहिए और जितने भी सैनिक स्वतंत्रता संग्राम के द्वारा वीरगति को प्राप्त हुए उन्हें शहीद का दर्जा दिया जाना चाहिए। 

इस कार्यक्रम में स्थानीय देशभक्त पार्षद आनंद घिल्डियाल ने अपना भरपूर सहयोग दिया तथा अभियान को सफल करने में हर संभव सहयोग करने का वचन दिया। देश के विभिन्न भागों से आए जय हिंद अभियान के योद्धाओं ने इस यात्रा में बढ़ चढ़कर भाग लिया। सेवानिवृत्त  आई जी पुलिस के पी सिंह,  एशिया के सबसे लंबे व्यक्ति धीरेंद्र सिंह, विकलांगों के लिए सेवारत श्रीनारायण यादव, पार्षद शिव सेवक सिंह, कमलेश सिंह, अशोक सिंह, रंजन, समीर चंदोला, मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति डॉ अनिल वर्मा समेत तमाम गणमान्य लोग इस पूरी यात्रा में शामिल हुए।

Back to top button