प्रयागराज: एस एस खन्ना महिला महाविद्यालय में दो दिवसीय साइंस फेस्ट का शुभारंभ

डे नाईट न्यूज़ एस एस खन्ना महिला महाविद्यालय के तत्वावधान में साइंस एसोसिएशन, सरोज लालजी मेहरोत्रा विज्ञान संकाय एवं इंस्टीट्यूट इनोवेशन सेल द्वारा राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के उपलक्ष्य में दो दिवसीय साइंस फेस्ट का आयोजन 27-28 फरवरी को किया जा रहा है। इस दो दिवसीय कार्यक्रम में  विभिन्न प्रतियोगिताएं जिसमे साइंस इलोकयुशन, रंगोली प्रतियोगिता, वर्किंग मॉडल प्रतियोगिता, आईडिया प्रेजेंटेशन, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट एवं साइंस क्विज का आयोजन किया जाएगा। विभिन्न प्रतियोगिताओं में लगभग 400 प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया।

साइंस फेस्ट का शुभारंभ  महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो लालिमा सिंह द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से किया गया। प्राचार्या ने प्रतिभागियों का स्वागत एवं उत्साहवर्धन किया। प्रथम दिवस में साइंस एलोकूशन, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट एवं  रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रथम दिवस के कार्यक्रम में साइंस फेस्ट की संयोजिकाएँ  डॉ शुभ्रा मालवीय एवं डॉ अनुराधा सिंह, साइंस एलोक्यूशन की संयोजक डॉ शबनम, डॉ सरिता,  डॉ रिया, उपस्थित रही। एलोक्यूशन का मूल्यांकन डॉ मंजरी शुक्ला, डॉ मीना चतुर्वेदी एवं सुबोधिका शर्मा द्वारा किया गया।

इस अवसर पर डॉ संगीता गौतम, डॉ रेखा रानी, डॉ प्रीति सिंह, डॉ आलोक, डॉ ऋचा, डॉ सिप्पी, डा शर्मिला, डॉ ममता, डॉ  रहमान, डॉ दुर्गेश, शिवम एवं सचिन उपस्थित रहे।

Back to top button