प्रयागराज: जय हिंद अभियान द्वारा अखंड सत्याग्रह की घोषणा

डे नाईट न्यूज़ अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद के शहादत दिवस के अवसर पर विशाल आज़ाद यात्रा आनन्द भवन से आजाद पार्क तक निकाली गयी।

पिछले 7 वर्षो से स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मानार्थ चल रहा जय हिंद अभियान अपनी कई जायज मांगों के साथ डटा हुआ है। अभियान के मार्गदर्शक मुकेश खन्ना ने कहा कि जन विस्तार, शही सम्मान जंतर मंतर ध्यानाकर्षण मोर्चा तथा कई बार के ज्ञापन सौंपने के बावजूद के अभी तक अभियान की मांगों से मुंह फेर रखा है अतः अब आवश्यकता पड़ने पर हम संवैधानिक रूप से जखंड सत्याग्रह का रास्ता अपनाएंगे जो शीघ्र ही शुरू की जाएगी।

अभियान के सह संचालक दीपक त्रिपाठी ने कहा कि गोपाल सिंह की अगुवाई में चल रहा यह आंदोलन अब निर्णायक मोड़ पर पहुंचने ही वाला है जिसके लिए हम हर सम्भव संघर्ष के लिए तैयार है। उपर्युक्त यात्रा में स्थानीय देशभक्त आनंद चिडियाल ने अपना भरपूर सहयोग दिया तथा अभियान को सफल करने में हर सम्भव सहयोग करने का वचन दिया। देश के विभिन्न भागों से आये जय हिंद अभियान के योद्धाओं ने इस यात्रा में बढ़ चढ़कर भाग लिया।

Back to top button