गाजियाबाद: गाजियाबाद में कोर्ट परिसर में घुसा तेंदुआ, कई लोगों पर किया हमला

डे नाईट न्यूज़ आज यहां कोर्ट परिसर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक तेंदुआ वहां घुस आया। तेंदुए ने कोर्ट के अंदर मौजूद कई लोगों पर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया,  सीजेएम कोर्ट बिल्डिंग में सीढिय़ों के नीचे तेंदुआ पहली बार देखा गया। लोगों को देखते ही तेंदुआ वहां से भागा। वह लोगों पर झपट्टा मारते हुए भागने लगा। तेंदुआ के हमले में एक सिपाही, एक वकील, जूता पॉलिश करने वाला व्यक्ति समेत कई लोग घायल हुए हैं। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें तेंदुआ बिल्डिंग में लोहे की ग्रिल के किनारे बैठा दिखाई दे रहा है।

सबसे पहले तेंदुए ने सीजेएम कोर्ट के ऑफिस न.050-के सामने जूते पॉलिश करने वाले पर तेंदुए ने हमला कर घायल कर दिया। शाम 4.10 पर कचहरी में आईएमटी की तरफ से अचानक तेंदुआ घुस आया था। इसके बाद पहली मंजिल पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट में घुस गया। तेंदुए को देख पूरे कचहरी परिसर में भगदड़ मच गई।

Back to top button