गणतंत्र दिवस की दिल्ली परेड में उत्तर प्रदेश की झांकी भी दीप उत्सव पर रहेगी आधारित

डे नाईट न्यूज़ गणतंत्र दिवस की दिल्ली परेड में इस बार उत्तर प्रदेश की झांकी भी अयोध्या के दीप उत्सव पर आधारित रहेगी। बीते 3 सालों से अयोध्या पर बनाई जा रही झांकी कि को पसंद किया जा रहा है। इस बार अयोध्या दीपोत्सव उत्तर प्रदेश की झांकी का विषय होगा। तीन साल में यह दूसरी बार है, जब परेड में यूपी की थीम का विषय अयोध्या है।

यूपी की झांकी का स्वरूप

अयोध्या का भव्य और अनोखा दीपोत्सव राम राज्य के दिव्य संदेश को दुनिया और बड़े पैमाने पर मानवता तक पहुंचाने का एक प्रयास है। इस झांकी में भगवान राम के पारिवारिक गुरु ऋषि वशिष्ठ की एक बड़ी मूर्ति को सामने के हिस्से में रखा जाएगा। एक दीपक की बड़ी आकृति भी होगी। जो अज्ञानता के अंत और ज्ञान के प्रकाश का प्रतीक है।सूचना विभाग के अनुसार यदि अंधकार को हटाकर प्रकाश को फैलाने के साथ-साथ ज्ञान के प्रतीक है ऋषि वशिष्ठ भी भारतीय संस्कृति एवं ज्ञान की परंपरा के वाहक हैं।

झांकी के मध्य भाग में प्रभु श्रीराम के आगमन पर मनाए जाने वाले दीप उत्सव के तहत अयोध्या नगरी को दीप द्वार से सजाया गया है। इसके साथ ही मध्य भाग में प्रभु श्रीराम के अनुज भारत समेत अन्य परिजन है। झांकी के पृष्ठ में प्रभु श्री राम माता सीता और लक्ष्मण सहित उनके सेना पुष्पक विमान से अयोध्या नगरी वापस लौट रही है।

संपूर्ण अयोध्या में हर्ष और उल्लास का वातावरण है। झांकी के बाएं और दाएं भाग में राम की पैड़ी सरयू घाट और आदि पर अयोध्या में मनाए जाने वाले भव्य दीपोत्सव को प्रदर्शित किया गया है। वर्ष प्रतिवर्ष अयोध्या दीपोत्सव नए कीर्तिमान रच रहा है इन प्रयासों का ही परिणाम है कि दीप उत्सव के मध्यम से पर्यटन आए और रोजगार के नए अवतार उपलब्ध हो रहे हैं।

2021 में अयोध्या राम मंदिर पर थी झांकी की थीम

उत्तर प्रदेश के एक वरिष्ठ अधिकारी और यूपी की झांकी से जुड़े अधिकारी ने बताया कि वर्ष 2021 की हमारी अयोध्या की झांकी थी। जो राम मंदिर केंद्रित थी। इसके साथ ही काशी विश्वनाथ कॉरिडोर को भी दर्शाया गया था।

उन्होंने बताया कि इस झांकी को दर्शकों के बीच अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिली थी।उन्होंने बताया कि पिछले दो वर्षों से यूपी की झांकी (अयोध्या विषय: 2021, काशी कॉरिडोर, 2022) प्रथम पुरस्कार जीत रही है। उन्होंने कहा कि यूपी आरडी परेड में पहले से तीसरा पुरस्कार जीतने वाला पहला राज्य है।

Back to top button