
डे नाईट न्यूज़ सात दिसंबर से चल रहे संसद के शीतकालीन सत्र का आज 5वां कार्य दिवस है। संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू हो जाएगी। केंद्र सरकार इस सत्र के दौरान कम से कम 16 नए विधेयकों को पारित करने पर विचार कर रही है। समान नागरिक संहिता तैयार करने के लिए एक पैनल बनाने का प्रयास करने वाला एक विवादास्पद प्राइवेट मेंबर बिल शुक्रवार को राज्यसभा में पेश किया गया। वहीं लोकसभा में भारत-चीन सीमा मुद्दे और कर्नाटक-महाराष्ट्र विवाद पर हंगामा भी हुआ।
कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने दिया शून्यकाल नोटिस-
कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने मेडिकल बॉन्ड पॉलिसी का मामला उठाने के लिए राज्यसभा में शून्यकाल नोटिस दिया।
वाईएसआरसीपी सांसद वी विजयसाई रेड्डी ने दिया शून्यकाल नोटिस-
वाईएसआरसीपी सांसद वी विजयसाई रेड्डी ने राज्यसभा में तत्काल ऋण ऐप द्वारा ब्लैकमेल और जबरन वसूली की बढ़ती घटनाओं पर शून्यकाल नोटिस दिया।
भाजपा संसदीय दल की बैठक कल-
भाजपा संसदीय दल की बैठक कल दिल्ली के पार्लियामेंट लाइब्रेरी बिल्डिंग में होगी। इस बैठक में कई वरिष्ठ नेता भाग लेंगे।
सपा नेता डिंपल यादव आज सांसद पद की लेंगी शपथ-
समाजवादी पार्टी की नेता डिंपल यादव मैनपुरी निर्वाचन क्षेत्र से सांसद के रूप में शपथ लेंगी या प्रतिज्ञान करेंगी, सदस्यों के रोल पर हस्ताक्षर करेंगी और सदन में अपना आसन ग्रहण करेंगी।
संविधान आदेश (दूसरा संशोधन) विधेयक, 2022 होगा पेश-
जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा संविधान (अनुसूचित जाति) आदेश, 1950 और संविधान (अनुसूचित जनजाति) (यूपी) आदेश, 1967 में संशोधन करने के लिए राज्यसभा में संविधान (एससी और एसटी) आदेश (दूसरा संशोधन) विधेयक, 2022′ पेश करेंगे। लोकसभा पहले ही विधेयक पारित कर चुकी है।
राज्यसभा में आज ‘ऊर्जा संरक्षण (संशोधन) विधेयक 2022’ होगा पेश-
ऊर्जा संरक्षण अधिनियम, 2001 में संशोधन के लिए केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर.के.सिंह आज राज्यसभा में ‘ऊर्जा संरक्षण (संशोधन) विधेयक, 2022’ पेश करेंगे। लोकसभा पहले ही विधेयक पारित कर चुकी है।
डिंपल यादव लेंगी सांसद पद की शपथ-
सात दिसंबर से चल रहे संसद के शीतकालीन सत्र का आज 5वां कार्य दिवस है। संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू हो जाएगी। केंद्र सरकार इस सत्र के दौरान कम से कम 16 नए विधेयकों को पारित करने पर विचार कर रही है। समान नागरिक संहिता तैयार करने के लिए एक पैनल बनाने का प्रयास करने वाला एक विवादास्पद प्राइवेट मेंबर बिल शुक्रवार को राज्यसभा में पेश किया गया। लोकसभा में भारत-चीन सीमा मुद्दे और कर्नाटक-महाराष्ट्र विवाद पर हंगामा देखा गया क्योंकि विपक्ष ने सरकार से जवाब की मांग करते हुए निचले सदन में विरोध प्रदर्शन किया।