जनपद संत कबीर नगर दिनांक 10(02/2022
Day Night News
Netional News Network
Sant Kabir Nagar
संजय कुमार ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट
क्या जनपद संत कबीर नगर का विधानसभा 313 खलीलाबाद सीट कहीं फिर से इतिहास दोहराने की तैयारी में है क्या ? क्या 2022 का चुनाव खलीलाबाद के लिए कुछ नया होने वाला है
सुबोध यादव के निमंत्रण पर जुटे जन समर्थक , सुबोध यादव ने आम आदमी पार्टी से चुनाव लड़ने का लिया फैसला, कल करेंगे नामांकन
जी हां आपको बता दें समाजवादी पार्टी से टिकट की आस में बैठे सुबोध यादव को जब पार्टी से टिकट नहीं मिला भरोसा टूटता देख उन्होंने अपने जन समर्थकों को अपने गांव भापसा में एकत्रित कर 2022 के विधानसभा चुनाव पर विचार विमर्श करने के तत्पश्चात आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर अरविंद केजरीवाल के निर्देशानुसार काम करने का मन बनाया और खलीलाबाद के सदर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने का फैसला लिया जनपद संत कबीर नगर के चर्चित सांसद स्वर्गीय भालचंद यादव जी के सपनों को साकार करने के लिए सुबोध यादव ने अपने जन समर्थकों के आदेश के अनुसार चुनाव मैदान में जाने का मन बनाया।
सुबोध यादव कल आम आदमी पार्टी के टिकट पर 313 खलीलाबाद सदर विधानसभा सीट से नामांकन करेंगे।