डे नाइट न्यूज ब्यूरो चीफ संजय कुमार यादव की रिपोर्ट
जनपद गोरखपुर दिनांक 28/12/2021
पारिजात जन स्वास्थ्य जागरूकता अभियान के तहत महिला सशक्तिकरण के रूप में पाली ब्लॉक में की गई बैठक।
Day Night News
Netional News Network
GORKHAPUR
आज दिनांक 28. 12. 2021 को ब्लॉक पाली मुख्यालय पर मार्ग सामाजिक संस्था के द्वारा महिला सशक्तिकरण के रूप में महिला ग्राम प्रधान एवं महिला क्षेत्र पंचायत सदस्य को उनके कानूनी अधिकारों से अवगत कराकर पंचायत के कार्यों की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए प्रयासरत है
इस कार्यशाला में मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख पाली शशी प्रताप सिंह, कार्यशाला की अध्यक्षता सहायक विकास अधिकारी( पंचायत) पाली जगदीश प्रसाद जायसवाल तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में खंड विकास अधिकारी बृजेश कुमार यादव उपस्थित थे अध्यक्ष ने कार्यशाला में उपस्थिति ब्लाक प्रमुख पाली, क्षेत्र पंचायत सदस्य व ग्राम पंचायत अध्यक्ष को कार्यशाला में स्वागत व अभिनंदन से शुरुआत की मार्ग संस्था के द्वारा नारी सशक्तीकरण कानूनी जानकारी के माध्यम से महिलाएं आगे आएगी, जेंडर समानता में महिलाएं हमारे पुरुष से पीछे नहीं हैं महिलाएं अपनी जिम्मेदारियों के प्रति आगे आ रही हैं हमारे ब्लॉक में 35 परसेंट महिलाएं चुनकर आई हैं मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख ने अपने उद्बवोधन में महिला पुरुष की समानता को समाज की परिस्थितियों का विश्लेषण किया समाज महिलाओं को ही सम्मान नहीं देना चाहता लड़का एवं लड़की के बीच में भी भेदभाव करता है सभी को अपने नजरिया में बदलने की जरूरत है लड़की के ऊपर पाबंदी लगा रहे हैं तो लड़के के ऊपर भी लागू करें बहू को बेटी का दर्जा दे तभी समानता आएगी अपने अधिकारों को समझें और आगे आने के लिए अग्रसर हो। परियोजना समन्वयक सननो राय जी ने महिलाओं को समाज के समान अवसर एवं महिला हिंसा को रोकने का उपाय जो सरकार ने बना रखी है उसके उपयोग के तरीकों के बारे में चर्चा के रूप में महिलाओं को जानकारी दी ।महिलाओं को समाज में आगे लाने के लिए समूह को प्रोत्साहित करें और सहायक विकास अधिकारी से संपर्क करके फाइनेंस करवा कर उद्योग प्रारंभ कर रोजगार प्राप्त करके परिवार का मजबूती होगा एवं महिलाओं की निर्माण में भागीदारी बढ़ेगी। 73वें संविधान संशोधन में 1993 में त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था को संवैधानिक मान्यता प्रदान की गई है इसके तहत ग्राम स्तर पर ग्राम पंचायत ,क्षेत्र स्तर पर (मध्यवर्गीय पंचायत) जिला परिसद में जिला पंचायत के माध्यम से विकास कार्यों का संचालन होगा इसके तहत ग्राम पंचायत स्तर पर 6 समितियों के कार्य की जानकारी तथा भूमि प्रबंधन समिति के अधिकार तथा समाज के गरीब वंचित व्यक्तियों का विकास की व्यवस्था से जोड़ने एवं रोजगार भूमि उपलब्ध कराने के अधिकार से अवगत कराया गया महिला सशक्तिकरण पर बल देते हुए महिला आरक्षण की व्यवस्था को त्रिस्तरीय पंचायत में सुनिश्चित कराने की जानकारी दी गई ।कार्यक्रम का संचालन सन्नो राय ने किया मार्ग संस्था की ओर से वीरेंद्र कुमार, राजेश कुमार एवं ट्रेनर के रूप में जय प्रताप सिंह तथा महिला ग्राम प्रधान निशु त्रिपाठी, सुनीता देवी ,पुष्पा देवी ,प्रेम सुंदरी ,निर्मला यादव नीतू देवी हिना एवं महिला क्षेत्र पंचायत सदस्य के रूप में सुधा देवी इसरावती, कैलाशी देवी आदि महिला प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य की महिला कार्यक्रम में उपस्थित थी।