डे नाइट न्यूज ब्यूरो चीफ संजय कुमार यादव की रिपोर्ट
जनपद संत कबीर नगर दिनांक 28/10/2021
युवाओं के चहेते नेताओं में से एक माने जाते हैं अंकुर राज तिवारी भाजपा के शीर्ष कमान के नेतृत्व में आदेशों का पालन करूंगा राजनीति की सही परिभाषा लोगों तक पहुंचाना मेरा कर्म ।सब के सुख दुख में खड़ा रहने के लिए तैयार हूं।
भारतीय जनता पार्टी मे शामिल होने के बाद पहली बार जनपद प्रथम आगमन पर काटे बाइपास पर भाजपा कार्यकर्ताओ,समर्थको द्वारा गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। स्वागत के बाद कार्यकर्ताओ ने गाजे-बाजे के साथ भाजपा नेता को लेकर जिला मुख्यालय पहुचे। इस अवसर पर भाजपा नेता अंकुर राज तिवारी ने मौजूद कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए कहा कि जिस उत्साह के साथ कार्यकर्ताओ ने हमारा भव्य स्वागत किया है उसका आजीवन ऋणी रहूंगा। उन्होने कहा कि प्रदेश नेतृत्व ने जिस आशा व विश्वास के साथ मुझे पार्टी मे शामिल कराया है उस पर शतप्रतिशत खरा उतरने का कार्य करुंगा। उन्होने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने बिना किसी भेद-भाव के हर व्यक्ति का सम्मान किया जाता है। एक छोटे से कार्यकर्ता पर भी पार्टी की निगाह रहती है। उन्होने कहा कि आने वाले विधान सभा चुनाव 2022 मे जनपद के तीनो सीटो पर भारतीय जनता पार्टी का परचम लहरायेगा। भाजपा नेता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कथनी व करनी मे कोई अन्तर नही है। भाजपा की जनकत्याणकारी नीतियों का लाभ आम जनमानस को मिल रहा है। भाजपा नेता को कार्यकर्ताओ व समर्थको द्वारा मुख्यालय स्थित मांसमय माता मंदिर पर ले जाकर दर्शन कराया और आर्शिवाद मांगा। भाजपा नेता के जनपद आगमन पर कांटे बाइपास,चुरेब,भुवरिया,सरैया बाइपास,गोला बाजार समेत अन्य स्थानो पर कार्यकर्ताओ ने रोक-रोक कर फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पुलिस मुस्तैद रही। भाजपा नेता के भारी काफिले के चलते कांटे से सरैया बाइपास तक जाम का झाम देखने को मिला। बताते चलें कि इस समस्त कार्यक्रम के दौरान जिला स्तरीय भाजपा के शीर्षस्थ नेता नहीं दिखाई दिया यहां तक जिलाध्यक्ष भी नहीं, जो अपने आप में लोगों के अंदर एक सवाल पैदा करता नजर आ रहा,
इस अवसर पर अनिरुद्ध चौधरी, रामचेत चौधरी, धनीराम तिवारी, दिलीप उपाध्याय, किताबुद्दीन, पूर्व प्रमुख महमूद आलम, जोगेंद्र चौधरी पूर्व ब्लाक प्रमुख धर्मेंद्र परमात्मा चौधरी जितेंद्र चौधरी शिवम शुक्ला केसी पाण्डेय धीरज पाण्डेय भोला अग्रहरी रामेंद्र चौधरी पूर्व प्रधान विनय प्रकाश श्रीवास्तव बम बम जितेंद्र सिंह गुड्डू प्रधान कटाई रामसहाय चौधरी पूर्व ग्राम प्रधान मनोज कुमार चौहान घनश्याम मौर्य जनार्दन मौर्य भीम शंकर तिवारी विकास उपाध्याय अमित चौबे अवनीश पांडे विजय शुक्ला संगम पांडे यशोदा नंद यादव जयराम यादव रामानंद तिवारी अमरनाथ चौहान जितेंद्र कुमार बीडीसी अखंड प्रताप बानर जी लाल अग्रहरी समेत हजारो कार्यकर्ता उपस्थिति रहे।